बरेली। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।

बरेली। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक सहित कुल 07 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 03 पुरुष और 03 महिलाएं शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, ढाबे के पीछे बने कुछ कमरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। शिकायत के आधार पर टीम ने दबिश देकर मौके से लोगों को हिरासत में लिया।

लंबे समय से चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों और राहगीरों को निशाना बनाकर ढाबे में अनैतिक कार्य कराए जाने के आरोप हैं।

पुलिस का कहना है कि यह गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं और इसे एक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

संचालक की भूमिका पर गंभीर आरोप

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि ढाबा संचालक की भूमिका संदिग्ध नेटवर्क को संचालित करने में अहम बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक ढाबे के मालिक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है, हालांकि वह छापे के दौरान मौके से फरार हो गया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री और सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार बरामद वस्तुओं में शामिल हैं 07 मोबाइल फोन 2200 रुपये नकद

एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल अन्य संदिग्ध सामग्री इन सभी को जब्त कर लिया गया है।

मामले में मुकदमा दर्ज, जांच जारी भोजीपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश होगी।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

लखनऊ। यूपी में सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: