बरेली, गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में ‘बड़ा खाना’ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों और उनके परिवारों तक हजारों लोगों ने सहभागिता की और सामूहिक सहभोज का आनंद लिया। आयोजन सौहार्द, अनुशासन और आपसी समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस ख़ास मोके पर बरेली एसएसपी अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम मनी सोनकर, एस पी ट्रैफिक अकमल खान सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही सीओ सोनाली मिश्रा, ट्रेनी आईपीएस अंजना दहिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, आशुतोष, शिवम, पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त सौरभ दुबे, एडीएम सिटी एवं एडीएम प्रशासन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाया।
आरआई हरमीत सिंह ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) हरमीत सिंह के निर्देशन में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गईं।
भोजन, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां सुनियोजित रहीं, जिससे किसी भी आगंतुक को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एडीजी जोन एवं डीआईजी ने पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके मनोबल को और मजबूत करने का संदेश दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां प्रशस्ति पत्र वितरण के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
देशभक्ति गीतों, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, पत्रकारों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने एक साथ ‘बड़ा खाना’ सहभोज किया।
यह आयोजन पुलिस परिवार और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
