Bareilly News : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का उच्च स्तरीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का उच्च स्तरीय निरीक्षण श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक (नगर), के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम के पर्यवेक्षण में बरेली न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में न्यायालय परिसर के आंतरिक एवं बाह्य परिधि का निरीक्षण किया गया, जिसमें डोग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड), पीएसी प्लाटून सहित अन्य सुरक्षा इकाइयों द्वारा सहयोग किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गयाजिसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग पॉइंट , हवालात पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सतर्कता, व्यवहार एवं त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारिक ने नोडल न्यायालय सुरक्षा प्रभारी (न्यायाधीश) से समन्वय स्थापित कर न्यायालय परिसर में सुरक्षा को और सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने के संबंध में विस्तृत वार्ता की।

इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। बरेली पुलिस न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले न्यायार्थियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly News : बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: