Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी बरेली थाना क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे के पास माधौपुर फाटक के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): थाना क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे के पास माधौपुर फाटक के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला।

राहगीरों ने बदबू आने पर झाड़ियों में देखा तो शव दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल में मृतक की पहचान परमजीत (स्थानीय निवासी) के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

कई दिनों से घर से लापता था युवक परिवारजनों के अनुसार, परमजीत पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और परिचितों से संपर्क साध रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अचानक हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

हाल ही में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि मृतक की हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।

लंबे समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था और उपचार के बाद धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहा था। ऐसे में अचानक लापता होना और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बना रही है और मेडिकल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली, शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज कक्षा के.जी. के नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य अपग्रेडिंग सेरेमनी एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: