Bareilly News : बरेली के शेरगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, ईओ और दुकानदार के बीच हुई मारपीट।
बरेली के शेरगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, ईओ और दुकानदार के बीच हुई मारपीट।
बरेली के शेरगढ़ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुख्य सड़क पर अवैध कब्जे हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम और दुकानदार शेखर गुप्ता के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
अधिशासी अधिकारी (EO) दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पर बढ़ते जाम को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी थी, वहीं दुकानदार ने इसे भेदभावपूर्ण बताया है। इस घटना से नाराज नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
बरेली। कभी-कभी किसी डॉक्टर का सबसे बड़ा इलाज दवा नहीं, बल्कि समय रहते समाज को दी गई चेतावनी होती है।
