Bareilly News :विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ऐठे डेढ़ लाख रुपए
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटी कुइयां के रहने वाले मोहम्मद मोइन ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।
मोईन का कहना है काजी टोला के रहने वाले अजीम खाने उसे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है।
मोइन ने बताया बीती वर्ष 2018 में अजीम उनके घर आया था और नौकरी दिलाने की बात करने लगा ।अजीम ने उसे और उसके घर वालों को अपनी मीठी मीठी बातों में ले लिया और सऊदी अरब में अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने के नाम पर और बीजा के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए और पासपोर्ट ले लिया।इसके बाद अजीम उसे दिल्ली ले कर गया जहां पर डॉक्टरी के नाम पर उससे 12 हजार रुपए और ऐंठ लिए गए।इसके बाद अजीम उसे मुंबई लेकर पहुंचा जहां पर 3000 और ले लिए गए और मुंबई में उसके साथियों ने भी उससे और रुपयों की वसूली की थी। वहां पर कुछ और लोग भी विदेश जाने के लिए बैठे हुए थे। फोन पर जब मुंबई में अज़ीम उनके साथियों की बातें चली तो उससे साफ हो गया कि यह लोग मानव तस्करी करते हैं।मोईन किसी तरह उनके चंगुल से बचकर बरेली पहुंचा और उसने एसएसपी बरेली से अजीम और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
