Bareilly News : बरेली में भाजपा के सात विधायक, दो एमएलसी, एक सांसद, एक मेयर, और बरेली प्रशासन योजना के तहत नही तलाश सके जमीन…

बरेली में जमीन न मिलने से आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य परियोजना लखनऊ शिफ्ट: नीरज मौर्य

बरेली जिले में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक और एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला के लिए वर्ष 2021 से 2026 तक जमीन उपलब्ध न करा पाने के कारण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत प्रस्तावित बड़ी स्वास्थ्य परियोजना को लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी आंवला से समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने शुक्रवार को दी।

सांसद ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में सवाल किया था, जिसके जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं और 74 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों की स्थापना प्रस्तावित है, लेकिन बरेली में भूमि उपलब्ध न होने के कारण परियोजना को लखनऊ शिफ्ट करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू, जापानी एंसेफलाइटिस, एंटरोवायरस, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस जैसे संक्रमणों का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी थीं। नीरज मौर्य ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह इस परियोजना को बरेली में ही स्थापित कराने के लिए प्रयास करेंगे।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News- जमुई में ‘माटी का बल दंगल’ का भव्य आगाज- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: