Bareilly News : बरेली, थाना प्रेमनगर, पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन वसूली करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली, थाना प्रेमनगर, पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन वसूली करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रही सतत मुहिम का हिस्सा है।

मामले की शिकायत इंद्रानगर निवासी मनीष गंगवार (पुत्र स्वर्गीय प्रवेश कुमार गंगवार) ने थाना प्रेमनगर पर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अभियुक्तों ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।

पहले उन्होंने 10 लाख रुपये वसूल लिए थे, और बाद में फिर से 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। धमकी न मानने पर झूठे केस में फंसाने की चेतावनी दी गई।

इस शिकायत पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 66/2026 धारा 308(6)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी पूजा शर्मा सहित कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।

गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त उदित पाण्डेय को एम.बी. इंटर कॉलेज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त उदित पाण्डेय (पुत्र छेदी पाण्डेय, निवासी सैनिक कॉलोनी, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली, उम्र 30 वर्ष) है।

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

पूछताछ में खुलासा पूछताछ के दौरान अभियुक्त उदित पाण्डेय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी बहन पूजा शर्मा का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। वह अपनी दो छोटी बेटियों के साथ अलग रह रही है और कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं होने से आर्थिक तंगी झेल रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शिकायतकर्ता मनीष गंगवार से हुई, जिन्होंने खर्च के लिए धन दिया। इससे अभियुक्त और उसकी बहन के मन में लालच जागा।

उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और मामले को निपटाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने 10 लाख रुपये दिए, जिसके बाद समझौता हुआ। लेकिन लालच में फिर से 12 लाख रुपये मांगे गए और न देने पर झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। अभियुक्त ने अपनी गलती मान ली।

पुलिस टीम यह सफल कार्रवाई निम्नलिखित पुलिस टीम द्वारा की गई:

निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार, थाना प्रेमनगर
उपनिरीक्षक मौ. सरताज, थाना प्रेमनगर
कांस्टेबल अनुराग, थाना प्रेमनगर
बरेली पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है।

जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसे धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया गांव निवासी 34 वर्षीय केदार सिंह की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: