Bareilly News:महिला पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महिला पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बरेली। राजेन्द्रनगर की प्यारेलाल कालोनी के श्रीकृष्ण यादव ने आईवीआरआई की एक महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछलें दिनों उसकी गाय बीमार हो गई थी। वह अपने तीन साल के बेटे के साथ आईवीआरआई में वही की एक चर्चित महिला भी मौजूद थी। गाय अंदर जाने में कुछ परेशान कर रही थी। उसने गाय को हकालते हुये डॉक्टर के पास तक पहुंचाया। इससे नाराज महिला ने उसे गालिंया देना शुरू कर दी। उसे व उसके बेटे को जाने से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर लाइव आते हुये उसके बेटे को भी बुरा भला कहा। एसएसपी ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिये हैं।