Bareilly News : ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, आवागमन सुगम बनाने व आमजन की सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त रखने के दृष्टिकोण से होटल/बरातघर/बैक्वेट हाल के मालिकों के साथ हुई बैठक

बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे व पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान की अध्यक्षता में आज जनपद की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, आवागमन सुगम बनाने व आमजन की सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त रखने की दृष्टिकोण से जनपद के समस्त होटल/बरातघर/बैक्वेट हाल के मालिकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के उद्देश्य से होटल/बरातघर/बैंक्वेट हाल के मालिकों से सहयोग की अपील की गयी और उनसे अपेक्षा की गयी कि अपने होटलों/बरातघरों के बाहर जाम ना लगने दें, डी0जे0 बजाने का जो समय सुप्रीम कोर्ट से निर्धारित है उसका ध्यान रखें तथा पार्किंग निर्धारित चिन्हित स्थान पर ही करायें।

उन्होने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि बैंक्वेट हाल की सजावट गैलरी टाइप बनाकर रोड तक करवा दी जाती है, जिससे अव्यवस्था उत्पन्न होती है। अतः ऐसा ना किया जाए, बरातघर अपनी निर्धारित क्षेत्रफल में ही सजावट का कार्य करें। बैठक में निर्देश दिए गए कि होटल तथा बैंक्वेट हाल का इंफ्रास्ट्रक्चर/अग्निशमन की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की सुरक्षा, लिफ्ट की सक्रियता आदि की जांच करा लें और समय-समय पर एएमसी (एनुवल मैंटीनेंस) करवाते रहे, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हो।

बैठक में निर्देश दिए गए कि बार लाइसेंस में जो नियम-कानून है उसका शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। सीसीटीवी की सक्रियता को जांचते रहें, कोई डार्क जोन ना छूटने पाए तथा रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखें। परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को रियायती दरों पर रूकने की व्यवस्था दें, यह आपका नैतिक व सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह भी देखने में आता है कि मैरिज हाल/होटल वाले अपने संस्थान के सामने डिवाडर को हटा देते हैं या तोड़ देते हैं, ये अवैध कट दुर्घटना के बड़े कारक हैं अतः ऐसा न करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि ट्रैफिक और रोड सेफ्टी अकेले पुलिस-प्रशासन सही नहीं कर सकता है, इसमें आपके सहयोग की आवश्यकता है इसी उद्देश्य से आपको बुलाया गया है आपसी समन्वय से मार्ग निकाला जा सके।

उन्होंने कहा कि शहर में कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है यह आपको बेहतर सुविधायें देने के उद्देश्य से ही है, इसमें सहयोग करें। मार्ग अच्छा बन जाने पर आपका ही आवागमन सुगम हो जायेगा। उन्होंने बताया कि पीलीभीत बाईपास, बदायूं रोड पर अधिक बारातघर आदि होने के कारण आपकी सुविधा के लिये पुलिसिंग बढ़ायी गयी है।

उन्होंने कहा कि अपने यहां बुकिंग करने वालों को समझायें कि बारात बीच रोड पर ना चले, जिससे आवागमन बाधित हो। इसके लिये आप वैवाहिक सीजन पर वालन्टियर की नियुक्ति भी कर सकते है, जिससे आवागमन सुगम रहे और जिन्हें आना-जाना है वो आसानी से आ जा सकें। पार्किंग अवश्य चिन्हित कर लें और गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करायी जाएं।

बैठक में एसीएम विजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित अध्यक्ष/सचिव होटल वेलफेयर एसोसिएशन, अध्यक्ष/सचिव बारातघर/बैंक्वेट हाल, बड़ी संख्या होटल/बरातघर/बैक्वेट हाल के मालिकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देशन में औषधि विभाग की टीम ने थाना फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: