Bareilly News : बरेली में एक करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 अरेस्ट कुरैशा बेगम है गैंग लीडर
बरेली पुलिस ने एक करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से एक कार, 32 हजार रुपए और महंगा पाउडर भी बरामद किया गया है। यह गिरोह मादक पदार्थ की तस्करी करता है।
गिरोह की लीडर बरेली की कुरैशा बेगम है। जहां महिला गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर ड्रग्स लाती है। अभी तक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह गिरोह झारखंड और छत्तीसगढ़ से लाकर ड्रग्स की सप्लाई करता है।
ऑन डिमांड सप्लाई की जाती है ड्रग्स
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस गैंग की लीडर बरेली के अलीगंज की रहने वाली कुरेशा बेगम है। महिला गैंग चलाती है जिसमें अन्य लोग भी शामिल हैं। थाना भमोरा पुलिस, एन्टी नार्कोटिक टास्क फोर्स यूनिट बरेली एवं सर्विलांस सेल की टीम ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट किया है।
इनके पास से 510 ग्राम स्मैक (ड्रग्स) बरामद की है। 195 ग्राम अन्य पाउडर भी बरामद किया गया है। अनुचित पैसा कमाने के लिए यह सभी इस काम में शामिल हैं। जिनके खिलाफ भमोरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
कपड़ो में छिपाकर महिला लाती है ड्रग्स
महिला कुरेशा बैगम 45 साल की है, जो पढ़ी लिखी नहीं है, लेकिन वह चोरी छिपे ड्रग्स सप्लाई का काम करती है। पुलिस की पकड़ में न आए इसलिए मोबाइल फोन का प्रयोग भी कम करती है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क पर काम कर रही थी। भमोरा में मलगांव जाने वाले रास्ते पर एसबीआई की शाखा के पांच से अरेस्ट किया है।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
1. कुरैशा बेगम पत्नी खुर्शीद आलम निवासी ग्राम खैलम थाना अलीगंज बरेली।
2. हसनैन निवासी ग्राम खैलम थाना अलीगंज जिला बरेली।
3. अब्दुल कय्यूम निवासी गांव खैलम, जिला बरेली।
4. हबीव -उर-रहमान निवासी खैलम, बरेली।
5. संजीत पुत्र मोहसिन निवासी गांव खैलम,बरेली।
ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन
