बरेली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बरेली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को करीब 502 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गुगई तिराहा क्षेत्र में अवैध स्मैक लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 502 ग्राम स्मैक के अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई के संबंध में एसपी साउथ सुश्री अंशिका वर्मा ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के नेटवर्क और अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

जनता के बीच ‘जनसेवक’ सीएम योगी-5-कालिदास मार्ग पर फरियादियों की लगी कतार, त्वरित समाधान के कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: