बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव धौराटांडा निवासी जमील अहमद ने अपने भाई की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव धौराटांडा निवासी जमील अहमद ने अपने भाई की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

जमील अहमद ने बताया कि उनके बड़े भाई सगीर अहमद की हत्या धौराटांडा निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल हारून, आसिफ पुत्र अब्दुल हारून और लईक पुत्र अब्दुल खलील ने की थी। इस मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित के अनुसार, बीते 20 जनवरी को तीनों आरोपी अदालत में पेश हुए थे। आरोप है कि जमानत का दुरुपयोग करते हुए बहस के दौरान ही आरोपी फरार होने की योजना बनाकर अदालत से भाग निकले। इसके बाद न्यायालय ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।

जमील अहमद का आरोप है कि थाना भोजीपुरा पुलिस न्यायालय में यह रिपोर्ट भेज रही है कि आरोपी नहीं मिल रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी आसिफ क्षेत्र में ही खुलेआम घूम रहा है, लईक बिलारी में छिपा हुआ है, जबकि तीसरा आरोपी आरिफ हैदराबाद फरार बताया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना भोजीपुरा के थानाध्यक्ष को निर्देशित कर तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाए, ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

click hare https://www.allrightsmagazine.com/bareilly-bhamora-police-station-achieved-a-major-success-during-patrolling-and-checking-and-arrested-a-vicious-accused-along-with-two-stolen-motorcycles/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: