बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस तत्परता से इलाके में राहत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी उदय ठाकुर और मनोज भास्कर ने राहुल पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही और जल्द ही उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरपीएफ बैरक के पास पुलिस मुठभेड़, उदय के पैर में लगी गोली प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आरपीएफ बैरक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान आरोपी उदय ठाकुर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 5 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों ने एक दिन पहले घर के बाहर टहल रहे राहुल को गोली मारी थी।

पुलिस का गुडवर्क: 24 घंटे में खुलासा, अपराधियों पर शिकंजा दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फरवरी माह की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: