बरेली। फागुन के उल्लास भरे माहौल में शहर का व्यापारी समाज एकजुटता और सम्मान का संदेश देने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। फागुन के उल्लास भरे माहौल में शहर का व्यापारी समाज एकजुटता और सम्मान का संदेश देने जा रहा है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक 300 बेड अस्पताल के सामने स्थित संस्कृति हॉल में संपन्न हुई, जिसमें 26 तारीख को आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने बताया कि बुधवार शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 15 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि फागुन का यह पर्व दिलों को जोड़ने का अवसर देता है। व्यापार मंडल का प्रयास है कि वरिष्ठ और संघर्षशील व्यापारी नेताओं के योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित कर नई पीढ़ी को प्रेरणा दी जाए।

कार्यक्रम के संयोजकों ने जानकारी दी कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य व अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी अमित भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारिक और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

पदाधिकारी सर्वेश रस्तोगी ने बताया कि सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोज और फूलों की होली के साथ किया जाएगा।

बैठक में अनिल पाटिल, प्रखर अग्रवाल, अमित मिश्रा, राहुल रस्तोगी, वैभव अग्रवाल, सौरभ शर्मा, आरपी शर्मा, विपिन सक्सेना, कन्हैया राजपूत, सुधीर अग्रवाल, आशु अग्रवाल, जीतू देवनानी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

फागुन के रंगों में सराबोर यह आयोजन व्यापारियों के बीच सौहार्द, सम्मान और संगठन की मजबूती का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक बंद फैक्टरी को चोरों ने ऐसा निशाना बनाया कि लाखों की मशीनें तक गायब हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: