बरेली। सिटी श्मशान भूमि के पास निर्माणाधीन अंडरपास का आज बरेली लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव अग्रवाल ने संबंधित कॉन्ट्रैक्ट अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। सिटी श्मशान भूमि के पास निर्माणाधीन अंडरपास का आज बरेली लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव अग्रवाल ने संबंधित कॉन्ट्रैक्ट अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और गुणवत्ता मानकों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद गंगवार एवं संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंडरपास निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह अंडरपास क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके शुरू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

गौरतलब है कि सिटी श्मशान भूमि के पास बन रहा यह अंडरपास क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई है।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही अंडरपास को जनता को समर्पित कर दिया

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

SC : अंबानी का जिक्र करने पर वकील पर भड़के सीजेआई, मेरे कोर्ट में बदतमीजी नहीं चलेगी’,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: