Bareilly-पूर्व विधायक के बेटे को लगी गोली भागवत कथा के भण्डारे के दौरान पंडाल के पीछे से मारी गोली
बरेली ऑवला के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के पुत्र राम सिंह को गोली मार दी है।
राम सिंह गांव में ही हो रही भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने गए थे। बताते हैं परदे के पीछे से किसी ने गोली मार दी है। पुलिस जाँच में जुटी है। इधर घायल राम सिंह को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के निवासी श्याम बिहारी सिंह कई बार ऑवला से विधायक रह चुके है हैं। इनके छोटे पुत्र राम सिंह गांव में ही चल रही भागवत कथा के भंडारे में सम्मलित होने गए थे। बताते हैं रामसिंह भागवत कथा के मंच पर बैठे थे। तभी किसी ने पंडाल के पीछे से गोली मार दी। जिससे राम सिंह से घायल होकर मंच पर ही गिर गए ।घटना की तुरन्त पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तुरंत ही घायल राम सिंह को उपचार के लिये बरेली भेज दिया,और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है ।
बाईट रोहित सिंह सजवाण एसएसपी बरेली
बाईट अमर सिंह लोधी भाई
बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !