बरेली। खंडेलवाल एडिवल ऑयल फैक्ट्री से पिछले दिनों लिए गए आठ नमूनों में पांच फेल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। खंडेलवाल एडिवल ऑयल फैक्ट्री से पिछले दिनों लिए गए आठ नमूनों में पांच फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) प्रयोगशाला में सरसों व खाद्य तेल अधोमानक मिलने से बाजार में हड़कंप मचा है। उपभोक्ता भी असमंजस में हैं।
उपभोक्ता जिस ब्रांड पर बेहद विश्वास करता था, वो लैब में खरा नहीं उतरा। होली से ठीक पहले आई जांच रिपोर्ट से कारोबार में हलचल मची है। कारोबावरियों का कहना है कि इस रिपोर्ट से बाजार में चक्र व अन्य ब्रांड की सेल काफी गिर गई है।
फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिवल ऑयल फैक्ट्री द्वारा उत्पादित मल्टी सॉस एडिवल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन आयल, रैपसीड ऑयल और कच्ची घानी सरसों का तेल (चक्र ब्रांड) जांच में मानक अनुरूप नहीं मिला है, जबकि उत्पादक फर्म चक्र ब्रांड कच्ची घानी यानी सरसों तेल नाम से बिक्री कर रही है।

नामचीन कंपनी के आठ में से पांच नमूने लैब में अधोमानक घोषित होने पर उपभोक्ता सशंकित हैं। उनका मानना है कि अब तक चक्र ब्रांड कच्ची घानी तेल इस्तेमाल कर रहे थे, जो सेहत के साथ खिलवाड़ है। नमूना फेल होने से खाद्य तेल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बड़ी तादात में खपाया जा रहा घटिया तेल
उत्तर प्रदेश भर में कुछ वर्षों से सरसों का तेल काफी प्रचलन में है। कई ब्रांडेड कंपनियां विभिन्न नामों से इसका कारोबार कर रही हैं, लेकिन उनकी शुद्धता और गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। चक्र जैसे सुप्रसिद्ध ब्रांड लैब में मानक पर खरा न उतरने से बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
बाजार में रविंद्रा, इंजन, फॉर्चून, पतांजलि, इमामी जैसी तमाम प्रमुख कंपनियां सरसों तेल बाजार में बिक्री कर रही हैं। ब्रांड के नाम पर अधिक वसूली भी करती हैं। इसके बावजूद अब यह कहना मुश्किल होगा कि यह ब्रांड अपनी गुणवत्ता पर कितने खरे हैं।
क्योंकि चक्र जैसा ब्रांड घटिया साबित होने पर उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एफएसडीए अगर ईमानदारी से सभी प्रमुख ब्रांडों की सैंपलिंग कर लैब में चेक कराए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। जानकार बताते हैं कि जरूरी नहीं है कि जो तेल पीला हो वो सरसों का ही तेल होगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bihar News : बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
