बरेली। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बरेली। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 और 15 फरवरी की दरमियानी रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक शंकर फ्लोर मिल के पास टीन शेड के आसपास अवैध असलाह के साथ घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान इमरान अली (23) पुत्र अशरफ अली, निवासी लोधी टोला, हबीब शाह मियां की मजार वाली गली, थाना बारादरी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
पूछताछ में चोरी की वारदातें कबूलीं
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसने बताया कि पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने के उद्देश्य से वह तमंचा अपने पास रखता था।
असलाह सप्लायर की तलाश में पुलिस
थाना पुलिस अब आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
