बरेली। लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।
बरेली। लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद अब प्रदेशभर में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
आपको बता दे बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया निरीक्षण, दुकानों पर मारा छापा एसपी सिटी मानुष पारीक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाजार क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों को चिन्हित किया जो चोरी-छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे थे।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने सख्त लहजे मे निर्देश दिए कि प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा चाइनीज माझा बेचने वालों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा अभियान लगातार जारी रहेगा
ASP सोनाली मिश्रा और इंस्पेक्टर सुभाष कुमार भी रहे साथ इस अभियान में एसपी सिटी मानुष पारीक के साथ ASP सोनाली मिश्रा इंस्पेक्टर थाना किला सुभाष कुमार भी मौजूद रहे।
एसपी सिटी मानुष पारिक ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है और इसे बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी का सख्त संदेश: अब इसे दुर्घटना नहीं, हत्या माना जाएगा गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की मौत चाइनीज मांझे से हो गई थी।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में दोषियों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाए।
चाइनीज मांझा बना जान का दुश्मन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी में पिछले एक साल में चाइनीज मांझे से कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध रूप से इसकी बिक्री जारी है।
बरेली में चलाया गया यह अभियान इसी खतरे को रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया: अभियान लगातार जारी रहेगा एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि चाइनीज मांझा आम जनता की जान के लिए खतरा है और इसे बेचने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
बरेली को आधुनिक और स्मार्ट सिटी की दिशा में एक नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है।
