बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से हुक्का और शराब परोसने का मामला सामने आने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

एसएसडी प्लाजा स्थित एक कैफे में चल रहे गैरकानूनी कारोबार पर छापेमारी कर दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि “द शीशी ओएसिस कैफे” में खुलेआम हुक्का और शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही आबकारी विभाग को साथ लेकर टीम ने तत्काल दबिश दी।

रेड पड़ते ही मचा हड़कंप, कई युवक भाग निकले

जैसे ही पुलिस टीम कैफे में पहुंची, वहां मौजूद कई युवक अफरा-तफरी में फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल (24 वर्ष) निवासी नगरिया, इज्जतनगर और अनस खान (21 वर्ष) निवासी कंजादासपुर, इज्जतनगर के रूप में हुई है।

हुक्के और शराब का जखीरा बरामदछापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया, जिसमें शामिल हैं.6 हुक्के 4 बोतल अंग्रेजी शराब 50 फिल्टर पाइप कानून के शिकंजे में आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 280/271 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। नाथ नगरी बरेली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए समर्पित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार भारद्वाज को भारतीय चिकित्सा संघ उत्तर प्रदेश (IMA UP) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: