बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। ईसाइयों की पुलिया के पास करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय मीना कुमारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंदरपुर की रहने वाली थीं। उनकी ससुराल अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव महोबा में है।

बताया जा रहा है कि वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले करीब 12 वर्षों से पति से अलग रह रही थीं। वर्तमान में वह कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया पावर हाउस के पास किराए के मकान में रह रही थीं।

परिजनों के अनुसार पति से विवाद के कारण उन्हें आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा था। मीना कुमारी ने नर्सिंग का कोर्स किया था और अस्पताल में नौकरी की तलाश कर रही थीं। गुरुवार सुबह भी वह इसी सिलसिले में स्कूटी से निकली थीं, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर तेज गति से आ रहा था और अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कारीगरों को नई पहचान दिलाने की दिशा में गुरुवार को बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक सराहनीय कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: