बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के सामने गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के सामने गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7 बजे की है। बुजुर्ग रोजाना की तरह साइकिल से सामान बेचने के लिए निकले थे।

इसी दौरान गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर लगे खंभे से जा टकराया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान थाना बारादरी क्षेत्र के गोटिया, एजाजनगर निवासी कोसर अली के रूप में हुई है। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बाइक सवार युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन रॉन्ग साइड से तेज गति में चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: