बरेली। विकास खंड बिथरी कार्यालय में 25 फरवरी को औचक निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली।विकास खंड बिथरी कार्यालय में 25 फरवरी को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खंड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और योजनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए गए। मॉडल आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ी गतिविधियों, स्वयं सहायता समूहों की स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। IGRS (जन शिकायत निवारण प्रणाली) में लंबित शिकायतों का भी परीक्षण किया गया तथा उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

उपस्थिति पंजिका की जांच कर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। रुर्बन योजना के अंतर्गत निर्मित प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से संचालित करने और आमजन को उसका लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

नवीन गौशाला निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के अंत में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

टोक्यो में आयोजित निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: