बरेली। रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

बरेली। रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शक की आग में जल रहे एक पिता ने अपने ही एक साल के मासूम बेटे की जान ले ली। वजह — उसे भ्रम था कि बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती और पत्नी के चरित्र पर उसे संदेह था।

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।

पत्नी पर शक, बेटे पर निकाला गुस्सा

मामला थाना भुता क्षेत्र का है। आरोपी सोमपाल पर आरोप है कि वह शराब का आदी है और आए दिन पत्नी रामबेटी के साथ मारपीट करता था। पत्नी के अनुसार, वह लंबे समय से उस पर अवैध संबंधों का आरोप लगाता था।

तंग आकर रामबेटी पिछले दो महीनों से अपने मायके, पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बोनी में रह रही थी। उसका कहना है कि सोमपाल को यह वहम हो गया था कि छोटा बेटा वरुण उससे नहीं मिलता। यही शक धीरे-धीरे उसके मन में जहर बन गया।

मायके से जबरन ले गया बच्चे

बुधवार को आरोपी अचानक ससुराल पहुंचा और बड़े बेटे अरुण व एक साल के वरुण को जबरन अपने साथ गांव अठाना ले आया। परिजनों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

बताया जा रहा है कि देर रात उसने मासूम वरुण का गला दबा दिया। हत्या के बाद उसने शव को गांव के तालाब में फेंक दिया, ताकि मामला छिपा रहे।

तालाब से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

गुरुवार सुबह जब रामबेटी को अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर तालाब में तलाश शुरू की और मासूम का शव बरामद कर लिया।

मां ने रोते-बिलखते बेटे की पहचान की। जैसे ही खबर फैली, गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई स्तब्ध था कि एक पिता इतना क्रूर कैसे हो सकता है।

खेतों से गिरफ्तार हुआ आरोपी

थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमपाल को गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी है।

शक और नशे ने उजाड़ दिया परिवार

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक साल के मासूम की मौत ने न सिर्फ एक मां की गोद सूनी कर दी, बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

शेखपुरा में उर्दू का जलवा- जिला स्तरीय कार्यशाला और मुशायरे में गूंजी अदबी आवाज़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: