बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव देवरनिया निवासी 35 वर्षीय किसान रीतराम पुत्र शिव सहाय की सड़क हादसे में मौत हो गई।
बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव देवरनिया निवासी 35 वर्षीय किसान रीतराम पुत्र शिव सहाय की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार रात में गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रीतराम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, रीतराम रविवार रात करीब 10 बजे गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक अधिक होने के कारण किसानों को रात में खेतों पर रुकना पड़ता है।
रातभर फसल की रखवाली करने के बाद सोमवार तड़के करीब 4 बजे पैदल घर चाय पीने के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पास के ही खेत में फसल की रखवाली कर रहे उनके भाई प्रेमपाल ने हादसा देखा और तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल रीतराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रीतराम अपने पीछे पत्नी राजो और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
हर शरीर, हर रंग की पहचान- MAROON के NUDE आंदोलन ने बदली भारतीय इनरवियर इंडस्ट्री
