बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया गांव निवासी 34 वर्षीय केदार सिंह की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया गांव निवासी 34 वर्षीय केदार सिंह की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, केदार सिंह पुत्र लालाराम मोटरसाइकिल से बेल कोल्हू कंपनी की ओर जा रहे थे। लाल फाटक पुल से नीचे उतरते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के पिता लालाराम ने बताया कि केदार सिंह परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके पीछे पत्नी सत्यवती और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

UP Breaking News : लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: