अमेरिका के बड़बोले प्रेसिडेंट ट्रम्प ने भारत को फिर धमकाया! दवाई, कपड़ा, रत्न,ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स होगा महंगा
भारत के प्रिये मित्र और अमेरिका के बडबोले प्रेसिडेंट ट्रम्प ने एक बार फिर भारत को आड़े हाथो लिया है , ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि वे भारत पर लगाए गए टैरिफ को बढ़ाएंगे। उबल्कि खरीदे गए तेल को खुले बाजार में बड़े मुनाफे के लिए बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस के हमले में कितने लोग मारे जा रहे हैं?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर यूक्रेन में नागरिकों की मौतों को नजरअंदाज करते हुए मुनाफे के लिए रूसी तेल ख़रीदने और फिर से बेचने का आरोप लगाया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के रूस से 35-40% तेल आयात और हथियारों की खरीद को लेकर नाराजगी जताई है और खरीद को रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन माना है। उन्होंनें जुलाई 2025 में प्रस्तावित अमेरिकी सीनेट बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों भारत और चीन पर 500% टैरिफ लगाने का संकेत दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त 2025 से 25% टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की धमकी भी दी है। हालांकि अप्रैल 2025 में घोषित 26% टैरिफ से कम टैरिफ अमेरिका ने भारत पर लगाया है। वहीं भारत सरकार और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिकन टैरिफ के प्रभाव का अनुमान लगा रहे हैं। भारत ने कृषि, डेयरी और फसलों को व्यापार समझौतों में शामिल करने से इनकार कर दिया है।
भारत के द्वारा अमेरिका को दवाओं के निर्यात पर असर पड़ सकता है। 50% कॉपर टैरिफ से भारत के $360 मिलियन के कॉपर निर्यात को नुकसान पहुंचेगा। टेक्सटाइल और गारमेंट्स पर 25% टैरिफ से भारतीय कपड़ा व्यापार प्रभावित होंगे, क्योंकि कीमतें बढ़ने से मांग कम हो सकती है। रत्न, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मांग पर असर पड़ सकता है।
टैरिफ से भारत की GDP पर 0.2% का प्रभाव पड़ सकता है, जो गिरकर 6.6% से 6.4% तक हो सकती है। बता दें कि भारत अमेरिका के साथ 2024-25 में $131.8 बिलियन का व्यापार कर चुका है, जिसमें $86.5 बिलियन का निर्यात और $45.3 बिलियन का आयात शामिल है। 25% टैरिफ से भारत के निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है।