महाशिवरात्रि पर कारे गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
शेखपुरा: महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के कारे गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष और ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, ऊंट-घोड़े और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर नदी से पवित्र जल भरकर पूजा-अर्चना की। दोनों गांवों में यह आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 48 घंटे की अखंड रामधुनी की शुरुआत के रूप में किया गया है।
आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन रविवार की संध्या गांव के शिव मंदिर से पारंपरिक शिव बारात भी निकाली जाएगी। कारे गांव की कलश यात्रा में मुखिया प्रियंका कुमारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता सनोज पासवान, काला यादव, शिवदानी प्रसाद, मनीष कुमार, बंटी ठाकुर सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा . शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों का हुजूम भी उमड़ा रहा।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,
बिहार,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Gorakhpur : आनुष्ठानिक व्यस्तता में भी मुख्यमंत्री ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान
