प्रीत विहार नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सपरिवार उमड़ा जनसैलाब!

जय श्री राम
भारत माता की जय

कल रविवार, दिनांक 8 फरवरी 2026 को प्रीत विहार नगर के विभिन्न स्थानों (स्कूल ब्लॉक भाग 1 और भाग 2, शकरपुर, दक्षिण गणेश नगर, पांडव नगर) पर विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दिव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में सभी प्रभु प्रेमियों ने सपरिवार सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में बोधिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, वरिष्ठ एवं सामाजिक व्यक्तित्वों का सम्मान, देशभक्ति गीत एवं भजन, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण, लकी ड्रॉ तथा क्विज प्रतियोगिता सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थितजनों हेतु जलपान की उत्तम व्यवस्था भी की गई।

दिनेश त्यागी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक
शिवाजी शाखा, प्रीतविहार नगर

ब्यूरो रिपोर्ट,
आल राइट्स मैगज़ीन

PIB : सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस स्टेटमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: