शराब के नशे में मनचले युवक ने किन्नरों से की छेड़खानी, झाझा थाना पहुंचकर किन्नरों का हाई वोल्टेज हंगामा

जमुई, झाझा थाना क्षेत्र के रजला इलाके में एक शराबी द्वारा किन्नरों के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद किन्नरों द्वारा कई बार डायल 112 पर फोन की गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। घटना को लेकर आक्रोशित किन्नर झाझा थाना पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो शुक्रवार को सामने आई है। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। घटना गुरुवार की उस वक़्त की बताई जाती है, जब झाझा थाना में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत दयाल भी शामिल थे।

हालांकि एसपी की नजर किन्नरों के हंगामा पर नहीं पड़े इससे पहले पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा किन्नरों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन किन्नर पुलिस प्रशासन पर एक के बाद एक आरोप का बौझार करते रहे। इस दौरान काफी देर तक किन्नर के हंगामा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान एसपी विश्वजीत दयाल भी पहुंच गए। जब एसपी पर किन्नरों की नजर पड़ी तो राधे- राधे कहकर अभिवादन किया। हालांकि बाद में थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद किन्नर शांत हुए।

वायरल वीडियो में दो किन्नरों थाना परिसर में यह आरोप लगाते दिख रहे हैं कि रजला इलाके में शराब के नशे में धुत एक मनचले युवक ने उनके साथ छेड़खानी की तथा आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़ित किन्नरों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन कर पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किन्नरों ने थाना परिसर में चीख- चीख कर यह सवाल किया कि क्या जब हत्या हो जाती तब पुलिस पहुंचती, किन्नरों का इज्जत नहीं है। किन्नरों के लिए पुलिस प्रशासन नहीं है क्या।

आगे किन्नरों ने बताया कि छेड़खानी की घटना के बाद वे युवक के घर जाकर उसके परिवार वालों को जानकारी दी, जहां युवक के परिवार वालों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर अपनी टोली के साथ रजला बाजार में रोजमर्रा की तरह दुकानदारों से मांगने लगे। इसी दौरान फिर आरोपित युवक दुबारा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मो. अंजुम आलम,
जमुई,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: