₹50 हजार का इनामी आखिरकार गिरफ्तार, STF की सटीक कार्रवाई

प्रयागराज/चंदौली, 18 फरवरी 2026: Uttar Pradesh Special Task Force (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार गुप्ता (42 वर्ष) को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में मु.अ.सं. 75/2025 के तहत गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज था।

एसटीएफ को लंबे समय से फरार व इनामी अभियुक्तों की सक्रियता की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में प्रयागराज फील्ड यूनिट की टीम ने सूचना संकलन के दौरान ठोस इनपुट के आधार पर 18 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र फाफामऊ (प्रयागराज) अंतर्गत मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर आरोपी को दोपहर 2:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक वाहन (UP-83 CT-6097) का मालिक है, जिसे किराए पर चलवाया जाता था। उक्त वाहन में 4 अप्रैल 2025 को गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था, जिसे थाना सैयदराजा, चंदौली पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर पकड़ लिया था। जांच के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया और बाद में उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया। गिरफ्तारी के डर से वह लगातार स्थान बदलकर छिप रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

100 से ज्यादा फर्जी मुद्रा लोन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: