9.12 लाख करोड़ का यूपी बजट पेश, कृषि, युवा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी पर बड़ा फोकस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए इसे प्रदेश के सतत विकास, युवा सशक्तिकरण, कृषि प्रोत्साहन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्पित बताया।

यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। बजट में पूंजीगत व्यय का हिस्सा 19.5 प्रतिशत रखा गया है।

अर्थव्यवस्था और विकास

  • वर्ष 2024-25 में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई।

  • प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये पहुंची।

  • बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत हुई।

  • प्रदेश SDG इंडिया इंडेक्स में 29वें से 18वें स्थान पर पहुंचा।

किसानों के लिए बड़े प्रावधान

  • गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को DBT से सहायता।

  • मुफ्त सिंचाई बिजली आपूर्ति जारी।

  • फसल बीमा के तहत हजारों करोड़ का मुआवजा।

 महिलाओं के लिए योजनाएं

  • मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा और स्वावलंबन कार्यक्रम।

  • महिला सामर्थ्य योजना और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन।

  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत लाखों बालिकाएं लाभान्वित।

युवाओं और रोजगार पर जोर

  • 9 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण।

  • सरकारी विभागों में 2 लाख से अधिक नियुक्तियां।

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा।

  • टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना जारी।

 स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा

  • चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपये का प्रावधान।

  • प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 81।

  • 14 नए मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित।

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवार लाभान्वित।

 इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा

  • सड़क और सेतु निर्माण हेतु 34,468 करोड़ रुपये।

  • ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़ रुपये।

  • सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष फोकस।

  • 22,000 मेगावॉट अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य।

 आईटी और डिजिटल मिशन

  • आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 2,059 करोड़ रुपये।

  • यूपी एआई मिशन की शुरुआत।

  • डेटा सेंटर पार्क की स्थापना।

  • साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र प्रस्तावित।

 मुख्य बजट बिंदु

  • कुल बजट: 9.12 लाख करोड़ रुपये

  • पूंजीगत व्यय: 19.5%

  • शिक्षा: 12.4%

  • स्वास्थ्य: 6%

  • कृषि: 9%

ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

दिनदहाड़ेRampur- अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा कानून की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: