यूपी: ‘क्या आपने धौंस देकर तो नौकरी नहीं पाई?’ सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे तीन सवाल पूछे। सीएम योगी
सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र देकर अभ्यर्थियों से पूछे तीन सवालमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4,543 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व डीजीपी राजीव कृष्ण मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे तीन सवाल पूछे।सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या आपमें से किसी भी व्यक्ति को नौकरी के लिए सिफारिश करने की नौबत आई थी क्या?
क्या धौंस देकर नियुक्ति पत्र लेने की कोशिश तो नहीं की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि तीसरी बात तो मैं खुद भी नहीं मानता। उन्होंने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर आप सबको नियुक्ति पत्र मिल रहा है। इसके लिए आप सबको बधाई।
कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। आयोजन में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज आप सबको वो जिम्मेदारी मिलने जा रही है उसकी कल्पना बहुत से लोगों ने की होगी पर उन्हें अवसर नहीं मिल पाया। आप लोगों को बिना किसी सिफारिश और पक्षपात के सिर्फ अपनी योग्यता पर अवसर मिल रहा है। ये संदेश है सभी के लिए कि जीवन में कठिन परिश्रम करने पर आप जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं
