बरेली को 56 करोड़ का विकास अनुदान मिला!
Allrights संवाददाता(रोहिताश कुमार)बरेली:- बरेली में विकास कार्यों के लिए 56 करोड़ रुपये का वित्त आयोग अनुदान, पार्क, सड़क और नाले होंगे दुरुस्त!
बरेली जिले के नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग से कुल 56 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इसमें नगर निगम के खाते में 36.55 करोड़ रुपये आए हैं। इस धनराशि का इस्तेमाल शहर के पार्कों, सर्किट हाउस मार्ग जैसी सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा।
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को कुल 19.54 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन निधियों से स्वच्छ भारत मिशन, जल प्रबंधन, सड़क एवं नाला-नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
पार्क और धार्मिक स्थलों का कायाकल्प
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि तपेश्वर नाथ मंदिर और वनखंडी नाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास के पार्कों को भी संवारा जाएगा।
मिनी लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
विभिन्न मुद्राओं में आकर्षक मूर्तियां लगाई जाएंगी, ताकि लोग पार्कों में आने के लिए आकर्षित हों।
नगर पालिकाओं को आवंटित धनराशि
फरीदपुर नगर पालिका: 3.20 करोड़
बहेड़ी 2.79 करोड़
आंवला: 2.72 करोड़
नवाबगंज:1.85 करोड़
बहेड़ी निकाय की ईओ शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि हाईवे पर नाला निर्माण अधूरा है। जाफरी चौराहे पर भी पक्का नाला बनवाया जाएगा। साथ ही वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
कार्य योजना और वित्तीय प्रावधान
टाइड ग्रांट: जल निकासी, पेयजल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
अनटाइड ग्रांट:सड़क, नाला-नाली निर्माण
बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने और डीएम से कार्ययोजना पर सहमति मिलने के बाद ये विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
खबरें और भी:-

