बरेली। शहर में स्पा सेंटरों में कथित तौर पर चल रहे अनैतिक गतिविधियों के स्टिंग के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। शहर में स्पा सेंटरों में कथित तौर पर चल रहे अनैतिक गतिविधियों के स्टिंग के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल 17 मिनट 31 सेकंड के एक ऑडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। ऑडियो में कथित तौर पर दो युवक एक स्पा संचालिका से पैसे की मांग करते सुनाई दे रहे हैं।

स्टिंग के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ की मांग का आरोप

वायरल ऑडियो में एक युवक खुद को चर्चित ‘कैफे कांड’ का मुख्य आरोपी बताते हुए अपना दबदबा दिखाने की कोशिश करता है।

वह दावा करता है कि स्पा सेंटर पर स्टिंग उसी ने करवाया था और अब यदि सोशल मीडिया से वीडियो हटवाना है व सेंटर दोबारा खुलवाना है तो “खर्चा-पानी” देना होगा।

ऑडियो में दूसरा युवक भी मुकदमों का हवाला देकर दबाव बनाता सुनाई देता है। कथित बातचीत में तय समय से पहले रकम पहुंचाने की बात कही गई है। हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस प्रशासन को चुनौती देने की बात

वायरल क्लिप में यह भी दावा किया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और स्पा सेंटर दोबारा खुलवाने की जिम्मेदारी वे खुद ले रहे हैं।

यहां तक कि यह भी कहा गया कि उनके रहते कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस तरह की बातें सामने आने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संगठन ने किया किनारा, सख्त कार्रवाई की मांग

इस मामले में स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संबंधित युवकों को काफी पहले संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उनका कहना है कि संगठन का नाम लेकर कोई भी व्यक्ति अवैध वसूली करता है तो यह पूरी तरह व्यक्तिगत कृत्य है।

संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि रंगदारी का प्रयास साबित हो तो कड़ी कार्रवाई की जाए।

संबंधित थाना सवालों के घेरे में, ‘पुलिस बेखबर?’

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटरों में गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब स्टिंग और वसूली के आरोप सामने आने के बाद भी संबंधित थाना सक्रिय नजर नहीं आ रहा।

सूत्रों का कहना है कि यदि ऑडियो में किए जा रहे दावे सही हैं तो यह न केवल रंगदारी का मामला है बल्कि प्रशासनिक तंत्र को खुली चुनौती भी है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

जांच की मांग तेज शहर के नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्टिंग के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है तो यह कानून के साथ खिलवाड़ है। वहीं यदि स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं तो उस पर भी पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। वायरल ऑडियो की सत्यता और आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

नोट: यह खबर वायरल ऑडियो और के आधार पर बनाई गई है इस खबर कि पुष्टि सीधी खबर नहीं करता हैँ।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

UP News : लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: