बरेली। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने बरेली में आयोजित एक शोक सभा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों से सीधा संवाद किया।

बरेली डीएम अविनाश सिंह के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे डॉ. अग्निहोत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी राय भी जानी।

उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की और कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में पत्रकारों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. अग्निहोत्री ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकार हितों की सुरक्षा और सहयोग के लिए राज्य सूचना आयोग सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संवाद और समन्वय के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

अपनी सादगीपूर्ण छवि और बौद्धिक व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. अग्निहोत्री ने प्रदेश में सूचना तंत्र को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अमित शर्मा, राकेश कश्यप, कुमार विनय, दीपक शर्मा, दीपक कुमार, अरुण मौर्य सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। समाजसेवी विशाल मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

पत्रकारों के साथ समन्वय से मजबूत होगा सूचना तंत्र: डॉ. अग्निहोत्री डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से सूचना व्यवस्था अधिक सशक्त होगी और आम जनता को समय पर सही जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Parliament Budget Session2026 : वित्त मंत्री ने बजट पर चर्चा की;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: