बरेली। भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए इस डील को किसान विरोधी बताया और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी।

उनका कहना था कि विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

डॉ. नागर ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों के हितों के विरुद्ध जबरन थोपी जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस समझौते को वापस नहीं लिया तो किसान एकता संघ व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश शर्मा, दन्ना सह प्रधान, महेंद्र यादव, जुगेंद्र सिंह, श्रीराम गौतम, संजय पाठक, श्यामपाल सिंह, संजीव सिंह, इप्प मिंट तथा जयसिंह यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

किसान एकता संघ ने सरकार से किसान हित, जनहित एवं देशहित में इस कृषि डील को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Mumbai : हरित भविष्य की ओर नाशिक की ऐतिहासिक छलांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: