बरेली। बरेली में नवरात्र पर मिलावट खोरी का बड़ा मामला सामने आया है जहां नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों को मिलावट और दूषित कुटू का आटा बेच दिया गया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। बरेली में नवरात्र पर मिलावट खोरी का बड़ा मामला सामने आया है जहां नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों को मिलावट और दूषित कुटू का आटा बेच दिया गया। और कूटू के आटा से बनी कचौड़ी खाने से 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं।

जिससे कुट्टू के आटे की कचौड़ी खाने से थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी के एक परिवार की हालत बिगड़ गई।

थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय भगवान दास पुत्र हेमराज ने पड़ोसी प्रेमपाल की किराने की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा। परिवार के सदस्यों ने कचौड़ी और आलू की सब्जी बनाई और उसका सेवन किया।

खाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद भगवान दास, उनकी पत्नी अखिलेशा, बेटे हिमांशु (18), वीर (5), पुत्री अनुष्का (13), भतीजा सुखदीप (18) पुत्र रूपराम की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि सभी का उपचार जारी है और उन्हें अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। उन्होंने परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। जनपद में आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि से बदल दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: