बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर धन उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि महिला ने एक व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाकर पहले 10 लाख रुपये वसूले और बाद में 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। रकम न देने पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी।

क्या है पूरा मामला?

इन्द्रानगर निवासी मनीष गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी महिला ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में संबंध स्थापित किए। कुछ समय बाद उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक पहले 10 लाख रुपये लिए गए और फिर 12 लाख रुपये की मांग दोबारा रखी गई।

पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में पूजा शर्मा समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस ने 14 फरवरी की सुबह करीब 10:20 बजे मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी पूजा शर्मा (37) पत्नी आर्यन शर्मा, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आमदनी का कोई जरिया न होने के चलते उसकी मुलाकात वादी से हुई। लालच में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। बाद में 12 लाख रुपये और मांगने की बात भी स्वीकार की है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल एकता और अर्चना शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। जिले में शादी समारोहों के दौरान सड़क पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: