बरेली। थाना कैंट क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने चौकी लाल फाटक के नवनिर्मित भवन का भव्य समारोह के बीच उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने चौकी लाल फाटक के नवनिर्मित भवन का भव्य समारोह के बीच उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एसएसपी अनुराग आर्य ने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नई चौकी के शुरू होने से थाना कैंट क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस यह भवन पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सकेंगे।

एसएसपी अनुराग आर्य बोले बेहतर पुलिसिंग से बढ़ेगा जनता का विश्वास उद्घाटन समारोह के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शांति, सुरक्षा और विश्वास के माहौल को बनाए रखने पर जोर दिया।

नवनिर्मित लाल फाटक पुलिस चौकी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिस सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके में सुरक्षा का वातावरण और सुदृढ़ होगा तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा सर्किल अधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, कैंट क्षेत्र के चेयरमैन और शांति समिति के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bareilly UP : होली पर बरेली परिक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: