बरेली। थाना क़िशोरीगंज क्षेत्र के ग्राम उमरिया सेखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बरेली। थाना क़िशोरीगंज क्षेत्र के ग्राम उमरिया सेखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट, चाकू से हमला और नकदी लूटने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर के मुताबिक, 26 फरवरी 2026 को पीड़ित की पत्नी का गांव की ही फातिमा पत्नी सईदन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे आसपास के लोगों ने आपसी समझौते से शांत करा दिया था। उस समय पीड़ित घर पर मौजूद नहीं था।
आरोप है कि 28 फरवरी 2026 को रात करीब 11 बजे जब पीड़ित काम से घर लौटा, तभी फातिमा का भाई नसीम, ताहिर, कासिम, मन्नान और अन्य लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर में कहा गया है कि नसीम ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित के पेट में चाकू मार दिया, जबकि अन्य लोगों ने उसे पकड़ रखा था।
पीड़ित की पत्नी ने घटना की वीडियो बनानी चाही तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। साथ ही पीड़ित की जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये भी निकाल लेने का आरोप लगाया गया है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Bareilly UP : खुशखबरी, बरेली से चलेंगी 4 नई वंदे भारत ट्रेनें,
