बरेली। गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देशन में औषधि विभाग की टीम ने थाना फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
बरेली। गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देशन में औषधि विभाग की टीम ने थाना फतेहगंज पूर्वी तहसील फरीदपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार एवं अनामिका अंकुर जैन द्वारा ग्राम पढ़ेरा में बिना वैध औषधि विक्रय लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक देशदीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह के पास से अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं। इन दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

औषधियों को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज कर लिया गया। इसके साथ ही 5 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित मामले में न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )