बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में वैवाहिक विवाद के बाद एक 26 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है।

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में वैवाहिक विवाद के बाद एक 26 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार, गायत्री नाम की महिला ने पति से कहासुनी के बाद आवेश में आकर खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई।

महिला के पति वेद प्रकाश ने बताया कि वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। बीती रात उसकी ड्यूटी देर तक चली, जिसके कारण वह घर देर से पहुंचा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बातचीत धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर गायत्री ने घर में रखी खेतों में डालने वाली दवा पी ली।

जहर का असर होते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल प्राथमिक तौर पर इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है। महिला का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव धौरा टांडा में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: