बरेली। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
फरीदपुर (बरेली)। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई संदिग्ध केंद्रों की जांच की।
अभियान के दौरान तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में दो केंद्र नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। एक अन्य केंद्र बंद मिला, जिसके संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पंजीकरण, रिकॉर्ड संधारण और निर्धारित मानकों की गहन जांच की गई। जिन केंद्रों में आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं पाई गई, उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए।
निरीक्षण टीम में नोडल पीसीपीएनडीटी अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट और अन्य चिकित्सा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
Indore – Indore में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पथराव और बोतलें-टमाटर फेंके गए
