डीएम ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं!

शेखपुरा: डीएम शेखर आनंद द्वारा मंडल कारा, शेखपुरा का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और बंदियों के सुधार को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।कारागार परिसर पहुँचने पर जिला पदाधिकारी को सुरक्षा बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात, उन्होंने जेल परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के छाया चित्रों का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार बंदियों को सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

​​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संपूर्ण कारा परिसर का भ्रमण किया, जिसमें वार्डों की साफ-सफाई, मेस (रसोई) और अस्पताल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैदियों के बीच मार्कशीट का वितरण किया। उन्होंने सफल कैदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे वे मुख्यधारा में वापस लौट सकते हैं। ​कार्यक्रम के दौरान ‘बंदी दरबार’ का आयोजन किया गया।

इसमें जिला पदाधिकारी ने स्वयं बंदियों के बीच बैठकर उनकी व्यक्तिगत और कानूनी समस्याओं को सुना। कई कैदियों ने अपनी विधिक सहायता और स्वास्थ्य संबंधी विषयों को उनके सामने रखा, जिसके त्वरित निष्पादन हेतु उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ​खेल और पर्यावरण संरक्षण तथा ​कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने और उन्हें खेलकूद से जोड़ने के लिए जिला पदाधिकारी ने जेल परिसर में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

जिला पदाधिकारी ने ​अपने संबोधन में कहा कि जेल केवल सजा का केंद्र नहीं, बल्कि सुधार गृह होना चाहिए। उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे अपने भीतर के कौशल को पहचानें और कारावास की अवधि का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें।

​इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित, जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट,सोनू कुमार
बिहार,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की उद्योग वार्ता, कृषि से उद्योग तक विस्तार पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: