Bihar News : जीविका के रोजगार मेले में युवाओं को बड़ी सौगात- 311 को जॉब ऑफर, 721 का पंजीकरण

शेखपुरा: आज जीविका के रोजगार मेले में 721 अभ्यर्थियों का पंजीकरण एवं 311 युवाओं को किया गया जॉब ऑफर शेखपुरा जिले के डीआरसीसी कार्यालय के निकट जीविका परियोजना के सौजन्य से बुधवार को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न कंपनियों ने नियोजन प्रक्रिया अपनाते हुए 721 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया एवं 311अभ्यर्थियों को अलग-अलग कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा स्टॉल के माध्यम से 31 अभ्यर्थियों का स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम हेतु पंजीकरण किया गया। रोजगार मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक,जीविका श्री संतोष कुमार सोनू एवं जीविका दीदियों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला अधिकारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जिले में जीविका द्वारा रोजगारोन्मुख बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वरोजगार करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है। उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को आगे आना चाहिए जिसके लिए सरकार कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में सरकार के द्वारा रोजगार के क्षेत्र में काफी ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार पाने के लिए युवाओं को जिस भी प्रकार का कौशल प्रशिक्षण चाहिए उनके लिए सरकर द्वारा विभिन्न स्तर पर अलग-अलग प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए कई संस्थान सॉफ्ट स्किल ओर टेक्निकल स्किल पर काम कर रही है। इसके लिए जीविका के अलावा श्रम विभाग एवं अन्य विभाग के द्वारा भी रोजगार के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। युवा कौशल प्रशिक्षण हेतु डीआरसीसी एवं आरसेटी से भी संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला काफी प्रशंसनीय है और उन्होंने पूरी जीविका टीम को निर्देशित किया कि इस प्रकार का आयोजन प्रखंड स्तर पर निरंतर किया जाता रहे। इसके साथ-साथ रोजगार मेला में आये हुए विभिन्न कंपिनयों को भी निर्देशित किया कि जिले के युवाओं को अच्छे से प्रशिक्षित कर उन्हें काम पर लगाएं और कंपनी के एचआर पॉलिसी के अनुसार समय पर मानदेय भुगतान करेेंगे। इस संबंध में किसी भी अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

अंततः उन्होंने सरकार के उद्देश्य के बारे में बताया कि, सरकार का यह लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाया जाए, क्यूंकि युवाओं के विकास के बिना देश और समाज का विकास करना नामुमकिन है। इसलिए युवाओं से पुनः कहना चाहता हूं कि अधिक से अधिक स्किलिंग पर ध्यान दें और अपने को इतना हुनरबंद बनाएं कि रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहें।

इस अवसर पर जिले के उपविकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और उन्हें स्वरोजगार हेतु समय समय पर प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। मेला आप सबों के मार्गदर्शन के लिए ही लगाया गया है इसलिए अपना समय देकर सही रोजगार या स्वरोजगार को चुनें। स्वरोजगार के लिए आरसेटी और डीआरसीसी से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी जीविका का यहां योगदान देखा जा रहा है जो सराहनीय है।

इस मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सोनू ने बताया कि अब तक जिले में 19 रोजगार मेला के माध्यम से 2887 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है और आगे भी इसी प्रकार से रोजगार मेला का आयोजन कर अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश जीविका के माध्यम से की जाएगी।

इस मौके पर जीविका के रोजगार प्रबंधक अजय रंजन ने बताया कि इस रोजगार मेले में एलआईसी इंडिया, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, एलएनजे ग्रुप, नवभारत फर्टिलाइज़र, हॉप केयर, टाटा मोटर्स, रस्तोगी फाउंडेशन, एस आई एस, आइ आइ एस डी इत्यादि कंपनियों ने स्टॉल के माध्यम से नियोजन प्रक्रिया को पूरा किया और 311 युवाओं को जॉब ऑफर किया।

इस रोजगार मेला को सफल बनाने में जीविका की जिला इकाई से रोजगार प्रबंधक, प्रबंधक संचार, प्रबंधक सामुदायिक वित्त, प्रबंधक पशुधन, जीविका शेखपुरा सदर के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं पूरी टीम के साथ-साथ जीविका कैडर और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों का इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

PM Modi : प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: