आज राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित BRICS Women Leaders Summit के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होऊँगा।
आज राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित BRICS Women Leaders Summit के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होऊँगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों से पधारी महिला सांसदों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्यमियों एवं प्रबुद्ध प्रतिनिधियों के साथ महिला नेतृत्व, लोकतांत्रिक संस्थाओं में उनकी प्रभावी भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद होगा।
मेरा विश्वास है कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों को प्रोत्साहन देना समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है। यह सम्मेलन विभिन्न देशों के अनुभवों और श्रेष्ठ पहलों को साझा करने तथा वैश्विक स्तर पर महिला सशक्तीकरण, नेतृत्व एवं सहभागिता के नए आयाम विकसित करने का सार्थक मंच बनेगा।
