आईटीडीसी प्रबंधक 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार !
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक प्रबंधक, अभियंता एवं प्रबंधन, भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी), दिल्ली को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है।
सीबीआई ने दिनांक 12.11.2025 को सहायक प्रबंधक, अभियंता एवं प्रबंधन, आईटीडीसी, दिल्ली के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। यह आरोप था कि आरोपी ने लंबित बिलों को स्वीकृत करने के लिए शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
बातचीत के बाद, आरोपी सहायक प्रबंधक लंबित बिलों को स्वीकृत करने के लिए शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ था।
सीबीआई ने दिनांक 12.11.2025 को जाल बिछाया और वरिष्ठ प्रबंधक और सहायक प्रबंधक, अभियंता एवं प्रबंधन, भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी), दिल्ली को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये का अनुचित लाभ मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में जांच जारी है।
