बरेली में आरिफ की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर!
Allrights संवाददाता(रोहिताश कुमार)बरेली: बरेली में बुलडोजर कार्रवाई: दंगे के मास्टरमाइंड के करीबी आरिफ की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा!
बरेली।26 सितंबर के दंगों के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी माफिया कॉलोनाइजर आरिफ पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया।
कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत फैल गई।
भारी पुलिस बल तैनात, अव्यवस्था से रोका गया लोगों को
बीडीए की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोग दूर खड़े होकर कार्रवाई को देख रहे थे।

शोरूम और मार्केट अवैध पाए गए
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर मार्केट और पीलीभीत बाईपास के कपड़ों के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था।
पूरे परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानें संचालित हो रही थीं।
जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर बीडीए ने पहले 11 अक्टूबर को दोनों परिसरों को सील किया था।
शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू किया। जेसीबी से दीवारें गिराई गईं और ध्वस्तीकरण का काम आगे बढ़ाया गया।
पहले भी दबोचा जा चुका है आरिफ का नेटवर्क
आरिफ पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले बीडीए ने फहम लॉन, स्काई लार्क होटल और फ्लोरा गार्डन बारातघर को भी अवैध मानते हुए सील किया था। इन परिसरों में भी बिना मानचित्र स्वीकृति के बड़े पैमाने पर व्यावसायिक निर्माण हुआ था।
बीडीए और प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, अगला कदम आरिफ के अन्य बारातघरों पर कार्रवाई का होगा। इन परिसरों की अवैध निर्माण रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है। प्रशासन अगले सप्ताह इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
खबरें और भी:-

